काको प्रखंड के पैक्स चुनाव के सभी परिणाम घोषित
जहानाबाद। पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार को मतगणना का कार्य संपन्न हो गया। मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से प्रारंभ कर दिया गया था। निर्वाचन-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार दिनकर ने कहा कि सभी पंचायतों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पैक्स अध्यक्ष पद पर अमथुआ से सूर्यदेव प्रसाद,नेरथुआ से संजीव कुमार,उतरसेरथू से रामप्रवेश प्रसाद,पूर्वी काको विशुनदेव सिंह,दमुहा से हुलास प्रसाद सिंह,खालिसपुर से रामाकांत प्रसाद,पिजोरा से रामानंद सिंह,बारा से भीम यादव,बरावां से रामवचन शर्मा, सैदाबाद से विवेकानंद प्रसाद तथा सुलेमानपुर पैक्स से हुलासदेव यादव अध्यक्ष के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। बीडीओ ने कहा कि सभी जीते अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है।