राष्ट्र शक्ति एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने नागरिक संशोधन बिल पास होने पर हर्ष व्यक्त की है
(धर्मेन्द्र कुमार) जहानाबाद पटना, राष्ट्र शक्ति एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर लोकसभा में जदयू के तरफ से ललन सिंह के ब्यान और राज्यसभा में आर सी पी सिंह द्वारा जदयू के ब्यान की तारीफ किया है। उन्होंने दोनों नेताओं को बधाई दी है। दोनों नेताओं ने अपने ब्यान के जरीए भाजपा के कार्यकर्ताओं के दिल मे जगह बनाई है। अमरेंद्र कुमार ने ब्यान जारी करते हुए कहा कि दोनों नेताओं द्वारा बक्तब्य एनडीए गठबंधन को तोड़ने वाले को नाकाम किया है।भविष्य में एनडीए साथ लड़कर फिर से नितीश कुमार और सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। वही बधाई देने वालों में राष्ट्र शक्ति एकता मंच के प्रदेश महासचिव नारायण जी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार शर्मा ने बधाई दी है।