जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा अमथुआ पंचायत का निरीक्षण एबं व्यवस्था का लिया जायजा
(धर्मेन्द्र कुमार)जहानाबाद मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार के भ्रमण कायर्क्रम के मद्देनजर काको प्रखंड के अमथुआ पंचायत में आज ग्राम विकास शिविर का आयोजन जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण विकास विभाग, आई.सी.डी. एस., कृषि विभाग, जीविका, शिक्षा विभाग, श्रम संसाधन विभाग, महिला विकास निगम, आत्मा सहित अन्य विभागाें द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का स्टॉल लगाया गया।जिला पदाधिकारी नबीन कुमार एवं उप विकास आयुक्त मुकुल गुप्ता द्वारा अमथुआ पंचायत के आँगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ हीं आँगनबाड़ी केन्द्र की दीवारो पर पेंटिंगस कार्य का भी निरीक्षण किया गया। कन्या उर्दू मध्य विद्यालय, अमथुआ काे सजाय एवं सवारा जा रहा है। पूरे पंचायत में सड़को, नालियों की मरम्मति,सफाई इत्यादि कार्यरत तेजी से कराये जा रहें है। तालाबाें की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आँगनबाड़ी केन्द्र को मॉडल आँगनबाड़ी केन्द्र के रूप में सजाया जा रहा है, जिसमें बच्चों के लिए मॉडल खिलाेंने की व्यवस्था की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया है, कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित कार्यो को ससमय पूरा करें। मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली यात्रा को साकार करने हेतु जल श्रौत,कुओं का जीर्णोद्धार, वृक्षारोपण कार्य तालाब की सफाई इत्यादि कायाें पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, डी.पी.एम. जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको, अंचल अधिकारी, काको सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।