जहानाबाद युवा मोर्चा से राजनीति शुरू कर आज जहानाबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष बने सुरेश शर्मा
(धर्मेन्द्र की खास रिपोर्ट)जहानाबाद नगर:- सुरेश शर्मा को बनाया गया भाजपा जहानाबाद के जिला अध्यक्ष ।वही सुरेश शर्मा युवा मोर्चा से अपनी राजनीति शुरू करने के बाद भाजपा जिला मंत्री एवं भाजपा जिला महामंत्री तक का सफर तय कर आज वर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा मनोनीत किया गया है। वही सुरेश शर्मा वर्तमान में भी जहानाबाद के एमएलसी राधा मोहन शर्मा के प्रतिनिधि भी हैं। वर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा अरवल जिला से आते हैं। फिलहाल जहानाबाद के गांधी मैदान में निवास स्थान है और वह भाजपा के सक्रिय राजनीति कर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए हैं बधाई देने वालों में भाजपा नेता अनिल ठाकुर,विजय कुमार सत्कार,अजय गुप्ता, रवि चंद्रवंशी के अलावे कई भाजपा नेता शामिल है।