जल जीवन हरियाली को लेकर अमथुआ पंचायत में जिला पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण
(धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट)जहानाबाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत अमथुआ पंचायत में कल आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है।अमथुआ पंचायत के लोगों में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत हेतु काफी उत्सुकता है। पंचायत के लोगों में काफी उत्साह है।वही जिला पदाधिकारी नवीन कुमार, आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता ,सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। अमथुआ पंचायत का वार्ड नंबर 5,6 एवं 7 में कराए जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल रूप में सजाया गया है वही सभी कार्यो को पूरा कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि जहानाबाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जल जीवन हरियाली को लेकर आगमन है। उस यात्रा में 2 तालाब का जीणोद्धार किया गया है जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिखाएंगे, वही जल जीवन हरियाली संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है उसे भी मुख्यमंत्री देखेंगे।वही जहानाबाद में विकास कार्यों विगत दिनों एवं वर्षों में किया गया है जो की प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराया जाएगा वही सभी कार्यों का मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे।