सुंदरकांड पाठ से गुंजा गांधी मैदान व उसका इलाका
स्थानीय गांधी मैदान में बुधवार को आर्ट आफ लिविग के बैनर तले सुमंगलम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर लुधियाना से आए हरिपाल आहूजा द्वारा संगीतमय धुन पर सामूहिक सुंदर कांड पाठ की शुरुआत की गई। उनके साथ हजारों लोगों ने एक साथ यह पाठ किया। बिपिन मिश्रा द्वारा मंगलाचरण की दिव्य प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जमकर भक्ति की सागर में डूबकी लगाई। हालांकि ठंड के कारण पाठ के आयोजन में थोड़ा विलंब हुआ। हालांकि निर्धारित समय 10 बजे से ही लोगों का आना आरंभ हो गया था। घने कोहरे के कारण आयोजकों को यह लग रहा था कि शायद उनके अनुमान के अनुसार भीड़ नहीं लग पाएगी लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम में बदलाव हुआ और लोगों के आने का रफ्तार तेज होता गया। दोपहर 12 बजे तक गांधी मैदान में अच्छी खासी भीड़ लग गई। मंच पर आयोजकों के साथ ही भक्तजनों की हौसला आफजाई करने वाले बाहर के अतिथि भी पधारने लगे। धीरे-धीरे गांधी मैदान में जो भी जगह बनाए गए थे वे सभी सुंदरकांड का पाठ करने के लिए आए भक्तों से पट गया। ठंड के बावजूद भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिख रहा था। कार्यक्रम के आयोजक स्वामी राकेश ने जिले के कोने-कोने से आए सभी भक्तों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्वामी जी ने कहा कि पिछले एक वर्ष से लगातार अखंड रामचरित मानस पाठ का कार्यक्रम जारी है। वार्षिकोत्सव भी 25 दिसंबर को ही आता है। जिसके कारण सुमंगलम् का आयोजन का महत्व अधिक हो जाता है।