जहानाबाद : 15 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सदर थाना ने जनकपुर धाम से एक महिला तस्कर को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सुनैना देवी जनकपुर धाम में रहती है। जो शराब का धंधा कर रही थी। थानाध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम सुनैना देवी है। जिसके विरुद्ध शराब के धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी में शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है।