जहानाबाद: जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन अभियान चलाएं थानों के प्रभारी : जहानाबाद एसपी
पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन के अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन की गई। मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन के द्वारा सभी थानाध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि लंबित कांड का निष्पादन तेजी से करें। थाने में एक भी लंबित कांड नहीं रहने दें। जितने भी फरार अभियुक्त हैं। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजें।एक भी नामजद अभियुक्त बाहर नहीं रहना चाहिए।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष कोताही नहीं बरतें।नहीं तो करवाई किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जितने भी पुलिस चेक पोस्ट है। उस पर पूरा पैनी नजर रखें।अपने अपने क्षेत्र में पूरी तरह चौकसी बरतें।लगातार वाहन चेकिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव महाशिवरात्रि एवं होली पर्व होना है। इसके लिए सम्बंधित थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। इसका व्यवस्था पुरी तरह से कर लें। पंचायत चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र गांव में अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करें एवं उन पर 107 की कार्रवाई करें।
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में कराया जाएगा। इसके लिए सभी तरह से तैयारी पूर्ण कर लें।ऐसे में सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में पूरी चौकसी बरतते हुए तत्पर रहेंगे।होली के दिन सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने डयूटी पर तैनात रहेंगे।थानाध्यक्ष लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करते रहें।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि भूषण सिंह मुख्यालय डीएसपी कृष्णानंद कुमार प्रशिक्षु डीएसपी मंगलेश्वर कुमार सिंह, सरोज कुमार अंचल निरीक्षक कुर्था मानवेंद्र कुमार, अंचल निरीक्षक अजय कुमार, सदर थानाध्यक्ष शंभु पासवान, मेहंदिया थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, शहर तेलपा थानाध्यक्ष संजीत सिंह, कुर्था थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह, करपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार, कलेर थानाध्यक्ष सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।