जहानाबाद: ग्यारह दिनों से चल रहे वार्ड सदस्य संघ का अनशन खत्म
जिला वार्ड सदस्य महासंघ द्वारा जारी धरना को आखिरकार ग्यारह दिन बाद मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मखदुमपुर के साथ वार्ता कर समाप्त कराया गया। वार्ड सदस्य महासंघ द्वारा 6 सूत्री मांगों के समर्थन में गत 12 दिसंबर से ही जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। वार्ड सदस्य महासंघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार रंजन ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय द्वारा 6 सूत्री मांगों में कहा गया कि पहली मांग ग्राम पंचायत पूर्वी सरेन का खाता संचालन अविलंब करा दिया जा रहा है।
दूसरी मांग पंचायत सचिव पर जिला से विभागीय कार्रवाई किया जा रहा है और वे लोग के स्तर के सभी मांगों पर भी तेजी से कार्य हो रहा है। वेतन भत्ता राज सरकार स्तर का है। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा इन सभी मांगो के चर्चा के बाद लगातार 11 दिन से चल रहे धरना को समाप्त किया गया। वार्ड सदस्यों को मांगों को समर्थन देने के लिए जहानाबाद जिले के तीनों विधायक रामबली सिंह यादव, सुदय यादव व सतीश कुमार को वार्ड सदस्य संघ के द्वारा आभार प्रकट किया गया।