जहानाबाद: काको में सड़क के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच 110 पर औलियाचक गांव के समीप सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में में लेकर जांच प्रारम्भ कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अहले सुबह पशु बांधने गयी एक महिला ने शव देखकर गांव वालों को सूचना दी। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया के लगभग 50 वर्ष के व्यक्ति की शव मिलने की सुचना मिली। जांच के क्रम में मृतक के जेब से केवल कुछ पैसे प्राप्त हुए अन्य कोई चीज़ नहीं मिली, जिससे कोई संकेत मिल सके। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं जबकि नाक में थोड़ा खून आया है। प्रथम दृष्टया ब्रेन हैमरेज के कारण मृत्यु प्रतीत हो रहा है लेकिन सही तथ्य पोस्टमार्टम के उपरांत ही पता चलेगा।